Latest Updated Deals
thumbnail

"कुम्भ मेला 2025 दुनिया भर से श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए उमड़े"


Buy Now

 महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन प्रयागराज में धूमधाम से जारी है। अब तक 48 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। माघी पूर्णिमा के अवसर पर 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। 



हाल ही में, महाकुंभ के सेक्टर 6 में पुलिस लाइन के शिविर में आग लग गई, जिससे दो टेंट जलकर खाक हो गए। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 


इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने संगम में स्नान किया और इसे अपने लिए भाग्यशाली अनुभव बताया। 


महाकुंभ के दौरान, रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मैसूर–लखनऊ और मैसूर–टुंडला के लिए विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी, जो इटारसी होते हुए गुजरेंगी। 


महाकुंभ के समापन के लिए 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान पर्व आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, प्रयागराज में चार विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। 


महाकुंभ मेला 2025 की भव्यता और आयोजन की सफलता ने दुनिया भर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित

 किया है।


thumbnail

शाहगंज से जौनपुर जाने के लिए फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 15.करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है


Buy Now

 दोस्तो जौनपुर ज़िले की सबसे महत्वपूर्ण ख़बरें ख़बर सामने आ रही है । आप सभी को जानकर बहुत खुशी होगी की शाहगंज से जौनपुर जाने के लिए फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय ने 15.करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस बात की जानकारी बुधवार को  अपने ट्विटर हैंडल पर दी। यह फोरलेन शाहगंज वाया खेतासराय नगर के बाहर से होकर गुजरेगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा

शाहगंज जौनपुर 

विंध्यधाम-मिर्जापुर से अयोध्या आराध्य भगवान श्रीराम की नगरी का रास्ता सुगम करने के लिए लूंबीनी, राज्यमार्ग घोषित किया गया। इस राज्य मार्ग को 135 राष्ट्रीय राजमार्ग, मार्ग का लिंक राष्ट्रीय राज्य मार्ग 135A कहा गया। इस मार्ग में मिर्जापुर से जौनपुर तक निर्माण का काम चल रहा है। जौनपुर से आगे अकबरपुर तक के फोरलेन निर्माण के काम को तीन भागों में बांटा गया है। जिससे जौनपुर से शाहगंज 135A पैकेज टू बताया गया। अब 135A पेकेज टू के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 1511 करोड रुपये की अनुमानित लागत को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सड़क बन जाने से आने जाने में लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी, जो रास्ते देरी में तय होती थी वो रास्ते अब कम समय में तय की जाएंगी। लोगों को आने जाने में किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा

तो दोस्तों ऐसा ही और कहानी देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और इससे पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें लोगों तक ताकि लोगों को भी इसकी जानकारी हो सके

thumbnail

गुजर ताल को पर्यटन केंद्र बनाने का आदेश


Buy Now
खेतासराय क्षेत्र के गुजरताल को पर्यटन स्थल बनाए जाने की वर्षों से चली आ रही मांग अब पूरी होते दिख रही है। गूजरताल को पर्यटन स्थल बनाए जाने की केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। निदेशक मनरेगा ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली ने डीपीआर तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है ,

राजकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गूजरताल से सटे 80.80 हेक्टेयर में विस्तृत जल क्षेत्र है। इसे पर्यटन स्थल बनाए जाने की लोग वर्षों से मांग करते चले आ रहे हैं। मत्स्य बीज प्रक्षेत्र की मिनी हैचरी वर्ष 2006 में बंद होने से पहले दूर दूर से लोग गूजरताल पर मनोरंजन के लिए आया करते थे हैचरी बंद हो जाने के बाद धीरे लोगों का यहां आना कम होने लगा। ठंड के मौसम में इस जलक्षेत्र में साइबेरियन पक्षियां आया करती थी। लेकिन अवैध रूप से विदेशी पक्षियों का शिकार किए जाने से अब विदेशी पक्षियों का भी आना बंद हो गया। लोग

गूजरताल
को पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग उठाते रहे।|

इस बीच निदेशक मनरेगा ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से अपर आयुक्त ग्राम विकास लखनऊ को निर्देश में कहा गया है कि विकास खण्ड शाहगंज और खुटहन में स्थित गूजरताल को जैव पर्यावरणीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।| इसके लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने के लिए टीम गठित करने को कहा गया है। इसकी जानकारी देते हुए मुख कार्यकारी अधिकारी शाहिद जमाल ने बताया कि प्राक्कलन के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड जौनपुर के अधिशासी अभियंता को नोडल नामित किया गया है।|
thumbnail

अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले हार का डर जितना बढ़ेगा, BJP नेताओं के…उतना


Buy Now
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में कुछ ही महीने बचे हुए है. चुनाव को देखते हुए भाजपा के केंद्र सरकार के मंत्रियों का दौरा यूपी में बढ़ गया है. केन्द्रीय मंत्रियों के यूपी दौरे को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज कसते हुए बोले, अपनी हार सामने देखकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गयी है. इसीलिए हर हफ्ते कोई न कोई दौड़ा चला आ रहा है. शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि, उप्र की जनता लखीमपुर की जीप में भाजपा का पराजय जुलूस निकालेगी और हा
बता दें कि वाराणसी दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं. वहीं लखनऊ में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद है. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से वाराणसी के दौरे पर जा रहे हैं. इस दो दिवसीय दौरे के दौरान वह कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे. अमित शाह आज वाराणसी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे. इस बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे. अमित शाह दोपहर करीब एक बजे वाराणसी पहुंच जाएंगे. बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह शाम 5 बजकर 20 मिनट पर दीनदयाल हैंडीक्राफ्ट संकुल पहुंचेगे. सोशल मीडिया पर अखिलेश ने पोस्ट किया ट्वीट
रात करीब 8:35 बजे बैठक के बाद वह अमेठी कोठी पहुंचेंगे. यहां पहुंचकर अमित शाह रात्रि विश्राम करेंगे. माना जा रहा है कि यह बैठक 2022 चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की अब तक की सबसे बड़ी बैठक होगी. इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी शामिल होगें.